UP Board Exam: रिजल्ट से पहले फेल हो गए 12वीं के 4757 विद्यार्थी, प्रमुख विषय की परीक्षा में ही रहे अनुपस्थित
UP Board Exam 2023 आज इंटरमीडिएट के आखिरी विषय की परीक्षा है। हाईस्कूल की परीक्षाएं शुक्रवार को समाप्त हो गईं। इस दौरान इंटर के काफी विद्यार्थियों ने अनिवार्य विषय हिंदी की परीक्षा ही छोड़ दी।
ऐसे में उन्हें परिणाम आने से पहले ही फेल माना जा रहा है। UP Board Exam
गोरखपुर यूपी बोर्ड 2023 की हाईस्कूल की परीक्षा शुक्रवार को समाप्त हो गई तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा आज समाप्त हो जाएगी। जिले में इंटरमीडिएट में कुल 68051 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
पहले दिन हिंदी विषय के साथ प्रारंभ हुई परीक्षा में इंटर के 4757 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। चूंकि इंटरमीडिएट के लिए हिंदी अनिवार्य विषय है।
इसकी परीक्षा न देने वाले छात्र फेल माने जाते हैं। इस लिहाज से यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा में परिणाम आने से पहले ही 4757 विद्यार्थी फेल माने जाएंगे। UP Board Exam
छात्राओं से अधिक छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज स्थित कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार इस साल परीक्षा छोड़ने वालों में छात्राओं से कहीं अधिक छात्रों की संख्या है।
वहीं शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय में कुल पंजीकृत 79268 विद्यार्थियों में से 74128 तथा इंटर व्यवसायिक विषय में पंजीकृत 1390 में से 1321 ने परीक्षा दी।
इसी प्रकार दूसरी पाली में इंटर संस्कृत, कृषि गणित तथा कृषि रसायन विषय में पंजीकृत 2061 में से 1914 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए UP Board Exam
अपर सचिव, क्षेत्रीय कार्यालय यूपी बोर्ड विनोद कृष्ण ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में हिंदी अनिवार्य विषय है। इसमें शामिल न होने वाले या फेल होने वाले विद्यार्थी फेल माने जाते हैं। जबकि हाईस्कूल की परीक्षा के छह विषयों में से यदि विद्यार्थी पांच विषयों में पास है तो उसे फेल नहीं माना जाता है।
ये जानें
- 68051 विद्यार्थी पंजीकृत हैं इंटरमीडिएट की परीक्षा में
- 4757 विद्यार्थियों ने नहीं दी इंटर हिंदी विषय की परीक्षा UP Board Exam
- 79268 विद्यार्थी पंजीकृत थे यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में
- 4914 परीक्षार्थी हाईस्कूल हिंदी विषय में रहे अनुपस्थित
हाईस्कूल में विषयवार परीक्षा छोड़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या
विषय पंजीकृत विद्यार्थी छात्र छात्राएं
दी एवं प्रा. हिंदी 79268 4708 206
गृह विज्ञान 22749 00 1402
गणित 56549 3143 667
कंप्यूटर 2966 41 29
चित्रकला 73710 3115 1762
साइंस 79079 3266 1826
अंग्रेजी 77551 3416 1851
सामाजिक विज्ञान 79046 3196 1722
इंटरमीडिएट में हिंदी विषय की परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या
- पंजीकृत विद्यार्थी 68051
- छात्र 3107
- छात्राएं 1650
- कुल 4757
इंटर रसायन व समाजशास्त्र की परीक्षा आज
इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार को समाप्त हो रही है। परीक्षा के अंतिम दिन जिले के 220 परीक्षा केंद्रों पर रसायन विज्ञान व समाजशास्त्र की परीक्षा होगी। UP Board Exam
होली खेल घरों को लौटे विद्यार्थी, चेहरे पर मुस्कान
हाईस्कूल की परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों पर छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। घर जाने से पहले सभी ने अपने सहपाठियों के साथ रंग-गुलाल लगाकर जमकर होली खेली।
इसके बाद अपने-अपने घरों को लौटे। होली के पहले परीक्षा समाप्त हो जाने से विद्यार्थियों में खुशी है। कई बार होली के समय परीक्षा पड़ जाने से परीक्षार्थियों का त्योहार फीका हो जाता था। इस बार सभी ने राहत की सांस ली है।
यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2023 कक्षा 10 हाईलाइट (UP Board Time Table 2023 Class 10 Highlights)
थ्योरी और प्रैक्टिकल के लिए यूपीएमएसपी परीक्षा तिथि 2023 पीडीएफ फाइल (UPMSP exam date 2023 pdf file) के रूप में प्रकाशित की जाएगी।
एक नज़र में यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि 2023 टाइम टेबल (UP board 10th exam date 2023 time table) के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई तालिका की मदद ले सकते हैं: UP Board Exam
यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2023 अवलोकन (UP Board 10th Time Table 2023 Overview)
बोर्ड का नाम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी)
डेट शीट का नाम (Date Sheet Name)
यूपी बोर्ड स्कीम 2023 माध्यमिक विद्यालय
यूपी बोर्ड क्लास 10th टाइम टेबल 2023 जारी करने की तारीख
10 जनवरी, 2023
यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2023 वेबसाइट (UP Board 10th time table 2023 website)
upmsp.edu.in scheme 2023
हाई स्कूल स्कीम फॉरमेट (High School scheme format)
PDF
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 तारीख
16 फ़रवरी से 3 मार्च 2023
रिजल्ट स्टेटस
परीक्षा के बाद जारी किया जाएगा
यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2023 (UP Board 10th Time Table 2023 Date Sheet)
परीक्षा की तारीख
विषय (पाली 1 – प्रातः 8.00-11.15 बजे)
विषय (पाली 2 – दोपहर 2.00-5.15 बजे)
16 फ़रवरी, 2023
हिंदी, प्रारंभिक हिंदी
17 फ़रवरी, 2023
पाली, अरबी फारसी
संगीत गायन 20 फ़रवरी, 2023
गृह विज्ञान (केवल बालिकाओं के लिए), गृह विज्ञान (उन बालकों और बालिकाओं के लिए जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया है)
21 फ़रवरी, 2023
गणित कंप्यूटर 22 फ़रवरी, 2023
संस्कृत
संगीत वादन 23 फ़रवरी, 2023
वाणिज्य
सिलाई 24 फ़रवरी, 2023
कृषि मानव विज्ञान, रिटेल ट्रेडिंग, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल, आईटी/आईटीईएस, हेल्थकेयर 25 फ़रवरी, 2023
चित्रकला
रंजनकला
27 फ़रवरी, 2023
विज्ञान
01 मार्च, 2023
अंग्रेजी
02 मार्च, 2023
गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कश्मीरी, कन्नड़, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली 03 मार्च, 2023
सामाजिक विज्ञान
UP Board Exam click here official website click here