ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं ऑनलाइन 2023
सरकार ने असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए श्रमिक कार्ड योजना शुरू किया है। इसके लिए पात्र सभी श्रमिकों को श्रम कार्ड बनाकर दिया जा रहा है।
लेकिन अधिकांश लोगों ने अभी तक इस कार्ड को नहीं बनाया है। इसलिए यहाँ हम बताने जा रहे है कि अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा श्रमिक कार्ड कैसे बनाये ?
ऐसा सुनने में आया है कि ई श्रमिक कार्ड बनाने के लिए कही – कही लोगों से पैसा लिया जा रहा है। जबकि श्रम कार्ड बनाने के लिए कोई पैसा नहीं लगता है।
आप बिलकुल फ्री में ये कार्ड प्राप्त कर सकते हो। लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी जानकरी नहीं होने के कारण पैसा देकर श्रमिक कार्ड बनवा रहे है।
इसलिए यहाँ हम बता रहे है कि बिलकुल फ्री में घर बैठे ऑनलाइन अपना ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाते है ? तो चलिए शुरू करते है।
ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं ऑनलाइन ?
- ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन बनाने के लिए सबसे पहले eshram.gov.in वेबसाइट खोलें।
- अब दिए गए मेनू में REGISTER on eShram विकल्प को चुनें।
- फिर अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर एंटर करें।
- इसके बाद कैप्चा कोड भरें।
- इसके बाद EPFO और ESIC वाले ऑप्शन को NO सेलेक्ट कीजिये।
- अब सेंड ओटीपी बटन को सेलेक्ट करें।
- इसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
- प्राप्त ओटीपी कोड को निर्धारित बॉक्स में भरकर सबमिट करें।
- अगले स्टेप में अपना आधार नंबर डालें। फिर OTP विकल्प चुनें। इसके बाद कैप्चा कोड डालें।
- अब टर्म एंड कंडीशन को पढ़कर बॉक्स में चेक मार्क का निशान लगाएं और सबमिट करें।
- अब आपके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे बॉक्स में भरकर वेरीफाई करें।
- अन्य जानकारी एंटर करने के लिए Continue विकल्प का चयन करें।
- अब अपनी पूरी व्यक्तिगत जानकारी भरें।
- अपना पूरा पता विवरण भरें।
- अपनी शैक्षणिक योग्यता से सम्बंधित विवरण भरें।
- अपनी वार्षिक आय की जानकारी भरें।
- अपने व्यवसाय और कौशल से संबंधित जानकारी भरें।
- अपना बैंक विवरण दर्ज करें।
- अब सभी विवरण को चेक करें। इसके बाद नियम और शर्तें स्वीकार एक्सेप्ट करके सबमिट करें।
- सबमिट करने के बाद फिर आपका ई श्रमिक कार्ड जनरेट हो जाएगा। यहां आप अपना UAN देख सकते हैं।
- इस तरह आप ऑनलाइन ई श्रम कार्ड बना सकते हैं।
ई श्रमिक कार्ड बनाने के लिए क्या – क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे ?
ई श्रम कार्ड बनाने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट बहुत जरुरी है और कुछ वैकल्पिक है। नीचे लिस्ट में आप सभी डॉक्यूमेंट की जानकारी चेक कर सकते है –
- आधार नंबर।
- मोबाइल नंबर।
- आधार नंबर में मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
- बैंक अकाउंट।
- शैक्षणिक योग्यता से सम्बंधित डॉक्यूमेंट। (वैकल्पिक)
- व्यवसाय और कौशल से संबंधित डॉक्यूमेंट। (वैकल्पिक)
ई श्रमिक कार्ड से सम्बंधित प्रश्न (FAQ)
ई श्रमिक कार्ड कौन बनवा सकता है ?
देश का कोई भी श्रमिक और कामगार व्यक्ति जो असंगठित क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, वो अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकता है। अगर आप देखना चाहते है, कि श्रम कार्ड क्या – क्या काम करने वाले व्यक्ति बनवा सकते है,
तो यहाँ से NCO Code list चेक कर सकते है
श्रम कार्ड कौन नहीं बनवा सकता ?
ऐसे कामगार श्रमिक जो इनकम टैक्स का भुगतान करता हो, श्रमिक कार्ड नहीं बनवा सकते। इसके साथ ही अगर कामगार किसी संगठित क्षेत्र से जुड़ा है, तो भी वह श्रम कार्ड के लिए अप्लाई नहीं कर सकते है।
EPFO और ESIC के सदस्य भी ई श्रमिक कार्ड नहीं बनवा सकते हैं।
श्रम कार्ड बनाने में कितना पैसा लगता है ?
श्रम कार्ड बनाने में कोई पैसा नहीं लगता है। आप घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा श्रम कार्ड बिलकुल फ्री में बना सकते है। ई श्रमिक कार्ड
ई श्रमिक कार्ड क्या काम आता है ?
ई श्रमिक कार्ड बहुत काम आ सकते है। जैसे यदि रजिस्टर्ड श्रमिक की किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है या फिर पूर्ण विकलांगता की स्थिति बनती है, तो 2 लाख रुपए की सहायता राशि मिलेगी।
अगर श्रमिक आंशिक रूप से विकलांग होता है, तो बीमा योजना के तहत वह एक लाख रुपए का हकदार होगा। सरकार द्वारा लाभार्थियों को भविष्य में पेंशन का लाभ भी मिल सकता है। ई श्रमिक कार्ड
ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं ऑनलाइन, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से यहाँ बताया है। अब कोई भी असंगठित क्षेत्र के कामगार व्यक्ति घर बैठे अपना श्रमिक कार्ड बना पायेगा।
अगर कार्ड बनाने में आपको कोई परेशानी आये या ई श्रमिक कार्ड से सम्बंधित आपको कोई अन्य जानकारी चाहिए तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
ई श्रमिक कार्ड बनाने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इस जानकारी को व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक पर शेयर जरूर करें।
इस वेबसाइट पर हम सरकारी योजनाओं से सम्बंधित ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप सरकारी योजना के बारे में नया अपडेट सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च करें
ई श्रमिक कार्ड | click here |
official website | click here |