Bihar Niji Nalkup Yojana Online Apply 2022

Bihar Niji Nalkup Yojana Online Apply 2022: बिहार निजी नलकूप योजना 2022, ऑनलाइन आवेदन

Bihar Niji Nalkup Yojana Online Apply 2022: बिहार निजी नलकूप योजना 2022, ऑनलाइन आवेदन

PATNA : राज्य के 30 हजार किसानों को निजी नलकूप लगाने के लिए 50 से 80 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। इसके लिए 210 करोड़ रुपया का अनुदान प्रस्तावित किया गया है।  Bihar Niji Nalkup Yojana Online Apply 2022

अनुदान आधारित निजी नलकूप योजना (असिंचित क्षेत्र) की मंजूरी के लिए लघु जल संसाधन विभाग जल्द कैबिनेट में प्रस्ताव भेजेगा। इसके बाद विस्तृत दिशा निर्देश बनाकर किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा।

नलकूप लगाने को लेकर जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग और ऊर्जा विभाग ने संयुक्त रूप से सर्वे कर पंचायत और जगह चिह्नित किया है। तैयार प्रस्ताव के अनुसार एक नलकूप लगाने में अधिकतम 84, 600 रुपए की लागत आएगी।  Bihar Niji Nalkup Yojana Online Apply 2022

कृषक अधिकतम 70 मीटर तक बोरिंग करवाने के बाद मन मुताबिक दो, तीन या चार एचपी का मोटर पंप लगा सकते हैं। इस योजना के तहत सामान्य को 50 प्रतिशत, पिछड़ा व अति पिछड़ा को 70 प्रतिशत और अनुसूचित जाति एवं जनजाति को 80 प्रतिशत अनुदान मिलेगा।राज्य में 10 हजार ही बचे हैं

सरकारी नलकूप राज्य में 10,240 सरकारी नलकूप ही बचे हैं। जिसकी देखरेख पंचायती राज विभाग कर रही है। जबकि लघु जल संसाधन विभाग सिर्फ निगरानी कर रहा है।

सरकारी नलकूप की संख्या में काफी कमी होने के कारण ही सरकार अनुदान आधारित निजी नलकूप योजना लाई है। ताकि सात निश्चय योजना दो के तहत हर खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाया जा सके।मुख्यमंत्री हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाना चाहते हैं।

इसी कारण विभाग द्वारा अनुदान आधारित निजी नलकूप योजना लाई गई है। जिसके तहत 30000 किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। – जयंत राज, मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग

सरकार किसानों को सिंचाई के लिए निजी नलकूप लगाने पर सब्सिडी दे रही है। बांका जिले में 4 हजार किसानों ने आवेदन दिया था। जिसमें 1200 आवेदन को स्वीकृति प्रदान की गई है। 144 किसानों ने बोरिंग करा लिया है।  Bihar Niji Nalkup Yojana Online Apply 2022

जबकि 121 किसानों को 15 हजार की दर से अनुदान की राशि प्रदान किया जा चुका है। किसानों की आय दाेगुनी करने के लिए इस योजना की शुरूआत की गई है।

हालांकि लघु सिंचाई विभाग का अधिकांश नलकूप खराब पड़े हैं। जिससे किसानों को कोई फायदा नहीं हो रहा है। लघु जल संसाधन विभाग द्वारा मिले दिशा-निर्देशों एवं मापदंडों के अनुकूल अभियंता नलकूपों की जांच कर निर्धारित फॉर्म में रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध करा रहे हैं।

इसके लिए प्रत्येक तकनीकि पदाधिकारी को लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता से नलकूपों की सूची प्राप्त कर न्यूनतम दो बार निरीक्षण करना अनिवार्य है। नलकूप लगाने पर 15 से 53 हजार तक सब्सिडी देने का है प्रावधान सरकार की ओर से नलकूप लगाने पर सब्सिडी दी जा रही है।  Bihar Niji Nalkup Yojana Online Apply 2022

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना के तहत मिलेगा लाभ

दरअसल जिले में 40 डिसमिल से अधिक जमीन वाले किसानों को निजी नलकूप लगाने पर सरकार की आेर से 15 से 35 हजार रुपए तक की सब्सिडी मिल रही है।

इसके साथ ही पंप के लिए 10 हजार रुपए अलग से मिल रहे हैं। जिले में पहले से मौजूद सरकारी नलकूपों के निरीक्षण को प्रखंड वार अभियंता की तैनाती की गई है।  Bihar Niji Nalkup Yojana Online Apply 2022

उनके द्वारा बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ऑनलाइन किए गए आवेदन और स्वीकृति आवेदन के साथ ही निजी नलकूप की जांच के लिए प्रखंडवार अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति की गई है।

इस योजना के तहत शैलो नलकूप के बोरिंग के लिए 100 रुपया प्रति फीट की दर से अधिकतम 15 हजार तक अनुदान दिया जाएगा। वहीं मध्यम गहराई के नलकूप बोरिंग के लिए 182 रुपया प्रति फीट की दर से अधिकतम 35 हजार अनुदान मिलने का नियम है।

इसके अनुसार 230 फीट से अधिक बोरिंग कराने वाले किसानों को लगभग 35 हजार रुपया अनुदान मिलेगा। 50 फीट से कम बाेरिंग कराने वाले किसान इस अनुदान से वंचित रहेंगे  Bihar Niji Nalkup Yojana Online Apply 2022

। क्योंकि 50 फीट से उपर वाले किसान ही इससे लाभान्वित होंगे। शताब्दी निजी नलकूप योजना के तहत मिलने वाला लाभ किसान-एक, जमीन- 40 डिसमिल, अनुदान की राशि- 15000 से लेकर 35000 रुपए तक की, पंप के लिए अनुदान- 10000 रुपए प्रति पंप निजी नलकूप लगाने वाले को दी जा रही है।

Bihar Niji Nalkup Yojana Online Apply 2022 Click Here
Join Our Telegram Group Click Here
Home Pages Click Here
Official Website Click Here

यहाँ भी पढ़ें:-

CISF Bharti 2022: सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स ने कांस्टेबल के पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. 700 से अधिक पद के लिए इस तारीख के पहले कर दें अप्लाई

E Shram Card Payment Status Check 2022           

PM Kisan Yojana 13th Installment Release Date 2022              Sahara Money Refund

Leave a Comment

Your email address will not be published.